MPBSE: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षाएं 18 फरवरी से होंगी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
MPBSE Admit Card 2022 Released: मध्य प्रदेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।
विस्तार
MP Board Admit Card 2022: एमपीबीएसई ने मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट, टाइम-टेबल और प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टाइम-टेबल और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहायता के लिए इस खबर में विस्तृत टाइम-टेबल भी दिया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 18 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:00 बजे समाप्त होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में सख्त कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की जाएगी।
MPBSE Admit Card 2022 कक्षा 10वीं के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने का तरीका
- एमपी बोर्ड 2022 कक्षा 10वीं के प्रवेश-पत्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा।
- फिर, होम पेज पर, "परीक्षा और नामांकन फॉर्म" पढ़ने वाले टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको एक नए पेज पर री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- अब, उम्मीदवारों को एमपी बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- फिर, पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड अब स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परीक्षा हॉल में ले जाने के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
एमपी बोर्ड हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा कक्षा 10वीं का टाइम-टेबल
| क्र. स. | दिन | दिनांक | विषय |
| 1 | शुक्रवार | 18.02.2022 | हिंदी |
| 2 | मंगलवार | 22.02.2022 | गणित |
| 3 | गुरुवार | 24.02.2022 | उर्दू |
| 4 | शनिवार | 26.02.2022 | सामाजिक विज्ञान |
| 5 | बुधवार | 02.03.2022 | विज्ञान |
| 6 | शनिवार | 05.03.2022 | अंग्रेजी |
| 7 | मंगलवार | 08.03.2022 | संस्कृत |
| 8 | बुधवार | 09.03.2022 | 1- मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी |
| 2- केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए पेन्टिंग | |||
| 3- केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत | |||
| 9 | गुरुवार | 10.03.2022 | NSQF (नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फेमवर्क) के समस्त विषय |

कमेंट
कमेंट X