{"_id":"5eac4ec28ebc3e90a55e4640","slug":"mp-varsity-committee-to-prepare-exam-academic-year-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में विश्वविद्यालयों के अकादमिक कैलेंडर और परीक्षाओं की अनुसूची के लिए समिति गठित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मध्यप्रदेश में विश्वविद्यालयों के अकादमिक कैलेंडर और परीक्षाओं की अनुसूची के लिए समिति गठित
Fri, 01 May 2020 10:03 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 01 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
CCSU Admission
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने शुक्रवार को विश्वविद्यालयों के परीक्षा शेड्यूल और अकादमिक कैलेंडर तैयार करने के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया। यह समिति कोरोना वायरस के मद्देनजर विश्वविद्यालयों के लिए अकादमिक कैलेंडर और परीक्षाओं की अनुसूची तैयार करेगी। इस बात की जानकारी राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे ने दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन की अवधि को तीन मई से बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है। इस समिति में पांच उप-कुलपति और राज्य उच्च शिक्षा विभाग के एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह समिति अपनी रिपोर्ट 8 मई तक सौंपेगी। अधिकारी ने कहा कि इस समिति की संयोजक जीवाजी विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता शुक्ला होंगी। जबकि समिति के सदस्य बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के आरजे राव, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पीयूष अग्रवाल, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सुनील कुमार और भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति जयंत सोनवलकर होंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X