फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP University Exam: Students asked to reach centre 1 hour in advance for thermal screening 

मध्यप्रदेश: विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग के लिए एक घंटे पहले पहुंचेंगे विद्यार्थी

Thu, 11 Jun 2020 01:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Jun 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
MP University Exam: Students asked to reach centre 1 hour in advance for thermal screening 
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश में विद्यार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पहले ही पहुंच जाएंगे। विद्यार्थी आखिरी साल और सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग के लिए एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होंगे। विश्वविद्यालय यूजीसी के दिशा-निर्देशों के हिसाब से परीक्षाओं का आयोजन कराएंगे। अगर कोई विद्यार्थी किसी कारणवश परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाता है, तो उसे उसके नजदीकी परीक्षा केंद्र में पेपर देने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उसे दूसरे केंद्र में परीक्षा देने की वजह का उल्लेख करना होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने कॉलेजों से कहा है कि वे प्रत्येक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के स्वच्छता कार्य के लिए बजट बनायें। ये इसलिए कहा गया है क्योंकि कुछ शिक्षकों ने स्वच्छता के अतिरिक्त खर्च का सवाल उठाया है। हालांकि, विविधता और उच्च शिक्षा निदेशालय ( डीएचई) का मानना है कि इसके लिए कॉलेज अपने फंड से शुल्क वहन करें। एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए  देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष तिवारी ने कहा, हमने सभी परीक्षा केंद्रों को सुझाव दिया है कि आपातकाल के मामले में 15-20 अतिरिक्त छात्रों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अगर कोई विद्यार्थी किसी सटीक कारण की वजह से लेट हो जाता है, तो उसको परीक्षा देने की अनुमति मिले।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed