{"_id":"5ee8631c8ebc3e433922c224","slug":"mp-ug-and-pg-exams-2020-postponed-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP UG\/PG exams 2020: परीक्षा हुई स्थगित, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MP UG/PG exams 2020: परीक्षा हुई स्थगित, पढ़ें पूरी जानकारी
Tue, 16 Jun 2020 02:53 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 16 Jun 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Student Exam Result HPSSC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश ने स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बता दें कि उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग की परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के लिए परीक्षा 29 जून से 31 जुलाई, 2020 तक और तकनीकी शिक्षा विभाग की परीक्षा 16 जून से 31 जुलाई, 2020 तक आयोजित की जानी थी। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्यपाल लालजी टंडन के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की थी। राजभवन में हुई बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
बता दें कि मध्य प्रदेश में हर साल पत्रोपाधि पाठ्यक्रम डीएलएड की परीक्षा आयोजित होती है, जिसके लिए हर साल हजारों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। हाल ही में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। बता दें कि इससे पहले उम्मीदवार 10 जून 2020 तक आवेदन कर सकते थे। लेकिन अब एक और मौका सामने आया है। अब उम्मीदवार 21 जून 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसके अनुसार, सत्र 2019-20 की डीएलएड के प्रथम/ द्वितीय वर्ष परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 25 मई 2020 से 21 जून तक भर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X