फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP SET 2025 Registration Begins, Apply Now for State Eligibility Test in 31 Subjects

MP SET Registration: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 31 विषयों के लिए यहां से भरें फॉर्म

Sat, 25 Oct 2025 03:44 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 25 Oct 2025 03:44 PM IST
सार

MP SET Registration 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु 31 विषयों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
MP SET 2025 Registration Begins, Apply Now for State Eligibility Test in 31 Subjects
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

MP SET Registration: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अक्तूबर, 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 नवंबर 2025 तक www.mponline.gov.in या mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


MP SET परीक्षा 11 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता और अंकों की शर्तें

मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र भी इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर) के उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर परीक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त होना आवश्यक है। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 50 प्रतिशत अंक रखी गई है। इसके अतिरिक्त, पीएचडी डिग्री धारकों को पात्रता मानदंड में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इतना लगेगा परीक्षा शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणियों के अनुसार तय किया गया है। मध्यप्रदेश के मूल निवासी जो अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC–नॉन क्रीमीलेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और दिव्यांगजन श्रेणी से हैं, उन्हें 250 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त 40 रुपये का पोर्टल शुल्क अलग से देय होगा।

वहीं, अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों तथा मध्यप्रदेश के बाहर के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, साथ ही 40 रुपये का पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार करने पर 50 रुपये प्रति सुधार सत्र का शुल्क लिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके MP SET 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध “Madhya Pradesh State Eligibility Test (MP SET) 2025” के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (Registration) करें और अपनी बुनियादी जानकारी भरें।
  • आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी भरी गई जानकारी को ध्यान से रिव्यू (Review) करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed