फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP Schools to Introduce Career Counseling and Guidance Facility for 9th to 12th students; Read here

Career Counselling: नौवीं से 12वीं तक के छात्रों को दी जाएगी करियर काउंसलिंग; इस राज्य के शिक्षा विभाग की पहल

Thu, 03 Apr 2025 08:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 08:11 PM IST
सार

Career Counseling: 10वीं से 12वीं के छात्रों के लिए करियर काउंसिलंग और मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 'हार के आगे जीत' कार्यक्रम के तहत उन छात्रों का मार्गदर्शन किया जाएगा, जो आगे पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ हैं। 
 

विज्ञापन
MP Schools to Introduce Career Counseling and Guidance Facility for 9th to 12th students; Read here
Career Tips - फोटो : freepik

विस्तार

MP Schools: मध्य प्रदेश में कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्रों के लिए करियर काउंसिलंग और मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एमपी के शिक्षा विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। इसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश के सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'हार के आगे जीत' कार्यक्रम

इस काउंसलिंग कार्यक्रम के तहत, जो छात्र कक्षा 9 और कक्षा 11 की परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, उनके अभिभावकों को उसी कक्षा में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के लिए स्कूल बुलाया जाएगा। 

'हार के आगे जीत' कार्यक्रम में ऐसे छात्र जो आगे की पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ हैं, उन्हें आईटीआई पाठ्यक्रमों, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी देकर व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इस उद्देश्य के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स और करियर काउंसलर की सेवाएं लेने को कहा है।

बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं के छात्रों को अपने परिणामों का इंतजार है। इस बीच माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 2025 के लिए कक्षा 10 और 12 के प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन अंकों को जमा करने की तिथि को बढ़ाकर 6 अप्रैल, 2025 कर दिया है। पहले यह तिथि 30 मार्च 2025 थी, लेकिन बोर्ड ने छात्रों और स्कूलों को और अधिक समय देने के लिए इसे बढ़ा दिया है। 

मध्य प्रदेश बोर्ड 2025 के प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां पहले से निर्धारित की गई थीं। सामान्य छात्रों के लिए यह परीक्षा 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, स्वयं अध्ययन (प्राइवेट) छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई थी।

इसके अतिरिक्त, कक्षा 10 की परीक्षा 27 फरवरी, 2025 से 21 मार्च, 2025 तक हुई जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। तथा एमपीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी, 2025 से 25 मार्च, 2025 तक कक्षा 10 के समय पर आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed