फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP NEET UG Counselling 2021 Registration Starts Madhya pradesh sarkari naukri apply online on dme.mponline.gov.in

MP NEET UG Counselling 2021: नीट काउंसलिंग 2021 शुरू, इस राज्य के उम्मीदवार करें पंजीकरण 

Thu, 23 Dec 2021 12:49 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Thu, 23 Dec 2021 12:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश राज्य में नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर जानकारी देख सकते हैं। 

विज्ञापन
MP NEET UG Counselling 2021 Registration Starts Madhya pradesh sarkari naukri apply online on dme.mponline.gov.in
MP नीट यूजी काउंसलिंग 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एमपी यूजी नीट काउंसलिंग) 2021 की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने नीट 2021 परीक्षा में योग्य स्कोर प्राप्त किए हैं और वे मध्य प्रदेश के निवासी हैं। वह सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि, भारत के सर्वोच्च न्यायालय में नीट आरक्षण मामले के हल होने के बाद निर्धारित विस्तृत काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के आधिकारिक बयान में लिखा है कि 'माननीय सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिकाओं में आरक्षण से संबंधित मामले में आदेश के बाद राज्य स्तरीय काउंसलिंग के लिए विस्तृत समय सूची पत्र प्रकाशित किया जाएगा।'

विज्ञापन


बताई गई है प्रोफाइल तैयार करने की प्रक्रिया 

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के जरिए उम्मीदवारों को राज्य के कुल 37 सरकारी और निजी डेंटल और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का अवसर मिलेगा। एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2021 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों वेबसाइट में जाकर जानकारी को देख सकते हैं। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने से पहले छात्र अच्छी तरह से सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ें। वेबसाइट में प्रोफाइल तैयार करने की प्रक्रिया को काफी विस्तार से समझाया गया है। इसमें उम्मीदवारों को किस तरह से पंजीकरण करना है, उसके लिए चरणबद्ध तरीके से स्क्रीनशॉट के जरिए जानकारी दी गई है। इससे छात्र पंजीकरण के दौरान कोई भी गलती करने से बचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MP NEET UG Counselling 2021 के लिए ऐसे करें पंजीकरण

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले एमपी नीट काउंसलिंग 2021 की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर उपलब्ध 'न्यू प्रोफाइल' के विकल्प पर जाएं।
  • लॉग इन करने के लिए नीट रोल नंबर, 12 अंकों की गुप्त कुंजी और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवश्यक विवरण भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब अपने पंजीकृत आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
  • अब सबमिट किए गए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed