MP D.EL.ED 2020: बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, जानें क्या है खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) हर साल पत्रोपाधि पाठ्यक्रम डीएलएड की परीक्षा आयोजित करता है। जिसके लिए हर साल हजारों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। अभी हाल ही में सूचना मिली है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। बता दें कि इससे पहले उम्मीदवार 10 जून 2020 तक आवेदन कर सकते थे। लेकिन अब एक और मौका सामने आया है। अब उम्मीदवार 21 जून 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसके अनुसार, सत्र 2019-20 की डीएलएड के प्रथम/ द्वितीय वर्ष परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 25 मई 2020 से 21 जून तक भर सकते हैं।
बता दें कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है। ऐसे में किसी परीक्षा का आयोजन करवाना संभव नहीं है। बता दें कि लॉकडाउन के कारण छात्र परीक्षा के लिए आवेदन करने में सक्षम नहीं थे। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा में पत्र उपाधि पाठ्यक्रम D.El.Ed परीक्षा के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने की तिथि 21 जून 2020 तक बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2020 Live: डाक विभाग, NHAI समेत अनेक सरकारी विभागों में नौकरी के मौके
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X