फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MP College Exam 2020: Government to promote first and second year university students without exams

MP College UG-PG Exams 2020: करीब 18 लाख विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में मिलेगा दाखिला 

Tue, 23 Jun 2020 02:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 23 Jun 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
MP College Exam 2020: Government to promote first and second year university students without exams
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

MP College UG and PG Exams 2020: मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। यहां यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लभगभग 18 लाख विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में दाखिला मिलेगा।  सूबे में उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा कॉलेजों के स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही आंतरिक मूल्यांकन के जरिए अगली कक्षा व सेमेस्टर में दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन


विद्यार्थियों को उनके पिछले सेमेस्टर और वर्ष के अंकों व आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा व सेमेस्टर में दाखिला दिया जाएगा। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कोरोना के परिप्रेक्ष्य में विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के संचालन तथा शालाओं को प्रांरभ करने के संबंध में बैठक ली। इसमें स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए ही अगली वर्ष व सेमेस्टर में दाखिला दिए जाने का फैसला लिया गया। यूजी अंतिम वर्ष एवं पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थियों के पूर्व वषों व सेमेस्टर्स में से सर्वाधिक अंक प्राप्त परीक्षा परिणाम को प्राप्तांक मानकर अंतिम वर्ष व सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित होंगे। सीएम ने कहा कि 31 जुलाई को समीक्षा बैठक में निर्णय के बाद कॉलेजों को खोलने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट जारी होने में बस चार दिन बाकी
विज्ञापन
विज्ञापन



सूबे में वर्तमान शैक्षणिक सत्र में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर कुल 17 लाख 77 हजार विद्यार्थी हैं। जिनमें यूजी प्रथम वर्ष में पांच लाख 25 हजार 200, यूजी द्वितीय वर्ष में पांच लाख सात हजार 269, यूजी तृतीय वर्ष में चार लाख 30 हजार 298 विद्यार्थी हैं। जबकि पीजी द्वितीय सेमेस्टर में एक लाख 72 हजार 634, पीजी  चतुर्थ सेमेस्टर में एक लाख 41 हजार 599 परीक्षार्थी हैं। सरकार के निर्णय का यह लाभ इन विद्यार्थियों को मिलेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed