{"_id":"5ef1baca1f07406177171190","slug":"up-board-result-2020-class-10-and-class-12-result-will-be-announced-this-week-check-at-upresults-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट जारी होने में बस चार दिन बाकी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट जारी होने में बस चार दिन बाकी
Tue, 23 Jun 2020 01:48 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2020: 27 जून को जारी होगा दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने में अब बस सिर्फ चार दिन बाकी हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 27 जून को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी होगा। इस साल यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाओं के परिणाम के लिए 50 लाख से ज्यादा विद्यार्थी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल दसवीं कक्षा के लिए 3024,632 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए 2586,440 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया था।
इसे भी पढ़ें- CGBSE 10th- 12th results 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किए दसवीं-बारहवीं के नतीजे
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
कैसे देखें अपना रिलज्ट
#1. सबसे पहले विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
#2. यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in/ upmsp.edu.in है।
#3. यहां विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा का लिंक मिलेगा।
#4.विद्यार्थी दसवीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और विवरण भरें।
#5. विद्यार्थियों की तरफ से जानकारी भरते ही रिजल्ट खुल जाएगा।
रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसकी प्रिंट कॉपी निकाल सकते हैं।
10वीं - 12वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए ऐसे करें खुद को रजिस्टर
UP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
UP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
कमेंट
कमेंट X