MP Board Exam Result: जल्द जारी होंगे मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
MP Board Exam Result: छात्र अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं अपने परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP Board Exam Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस बार एमपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं अपने परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया।
MP Board Exam Result: कब हुई थी परीक्षा?
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा राज्य में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 12 मार्च, 2022 के बीच किया गया था। इसके बाद से ही छात्र बड़ी संख्या में अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम अगले हफ्ते जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, एमपी बोर्ड की ओर से इसके लिए कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। छात्र परिणाम से जुड़े किसी भी नए अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
MP Board Exam Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
1. सबसे पहले उम्मीदवार एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, जन्मतिथि आदि दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X