{"_id":"5ef48a9bc6eaf96fef1a9ce8","slug":"mp-board-class-10th-result-date-2020-madhya-pradesh-board-of-secondary-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: दसवीं कक्षा के रिजल्ट में हो सकता है ये अहम बदलाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एमपी: दसवीं कक्षा के रिजल्ट में हो सकता है ये अहम बदलाव
Thu, 25 Jun 2020 05:13 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं कक्षा के नतीजे में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस साल दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तीन साल पहले लागू की गई याेजना के प्रावधान में चार विषयाें काे आधार बनाया जा सकता है। दरअसल, इस साल कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा होने से एक विषय का पेपर नहीं हो सका था। लॉकडाउन की वजह से हिंदी विशिष्ट और उर्दू विशिष्ट की परीक्षा नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोविड-19: आईआईटी बॉम्बे में ऑनलाइन आयोजित होगा नए शैक्षणिक वर्ष का अगला सेमेस्टर
विज्ञापन
बेस्ट ऑफ फाइव याेजना शिक्षण सत्र 2017-18 में लागू हुई थी। शिक्षण सत्र 2018-19 में भी यह व्यवस्था लागू रही। सत्र 2019-20 के वार्षिक परीक्षा में यह प्रावधान था कि यदि काेई विद्यार्थी पांच विषय में पास और किसी एक विषय में फेल भी हाे जाता है ताे उसे पास कर दिया जाएगा। यानी कि पांच विषयाें के अच्छे नंबराें के आधार पर विद्यार्थी को एक विषय में फेल होने के बाद भी पास मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
अब इस बार लॉकडाउन की वजह से दसवीं कक्षा की पूरी परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पाई। इस साल हिंदी विशिष्ट और उर्दू विशिष्ट की परीक्षा नहीं हो पाई। ऐसे में बेस्ट ऑफ फोर के आधार का प्रावधान इस बार के रिजल्ट में लागू हो सकता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस साल जब दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा तो इस प्रावधान को लागू किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X