{"_id":"5ef4518d27af717a184e90bb","slug":"iit-bombay-to-hold-online-classes-for-the-next-semester","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: आईआईटी बॉम्बे में ऑनलाइन आयोजित होगा नए शैक्षणिक वर्ष का अगला सेमेस्टर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कोविड-19: आईआईटी बॉम्बे में ऑनलाइन आयोजित होगा नए शैक्षणिक वर्ष का अगला सेमेस्टर
Thu, 25 Jun 2020 01:00 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी बॉम्बे में ऑनलाइन होगा नए शैक्षणिक सत्र का पहला सेमेस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के मद्देनजर पहली बार आईआईटी बॉम्बे में नए शैक्षणिक वर्ष के अगले सेमेस्टर को पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला कोविड-19 से विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बुधवार को लिया गया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे, की सीनेट ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से नए शैक्षणिक वर्ष के पहले सत्र को पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस फैसले के तहत विद्यार्थियों के लिए फेस टू फेस लेक्चर पर साल के आखिर तक रोक लगा दी है। ऐसा करने वाला आईआईटी बॉम्बे देश का पहला शिक्षण संस्थान बन गया है। आईआईटी बॉम्बे के निदेशक सुभाशीष चौधरी का कहना है कि सीनेट ने अगले सेमेस्टर तक सिर्फ ऑनलाइन क्लासेस ही चलाने का फैसला लिया है। इससे छात्र कोरोना वायरस से सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस बारे में सभी विद्यार्थियों को जल्द ही जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2020: रिजल्ट में बचे हैं दो दिन, अमर उजाला पर ऐसे आसान चरणों में देखें अपने नतीजे
विज्ञापन
बता दें कि 62 साल में यह पहली बार हो रहा है जब किसी वैश्विक महामारी की वजह से आईआईटी बॉम्बे में विद्यार्थियों को फिजिकल कक्षाओं की जगह पूरे सत्र के लिए ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी। आईआईटी बॉम्बे 14 मार्च से ही बंद है और एक अप्रैल से लेकर 31 मई तक संस्थान ने गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। अब संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र के पहले सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इसके लिए तैयारी की जा रही है।
कमेंट
कमेंट X