{"_id":"5f000fe48ebc3e43067a719f","slug":"mp-board-10th-result-declared-check-at-mpbse-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPBSE 10th Result 2020: दसवीं कक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MPBSE 10th Result 2020: दसवीं कक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
Sat, 04 Jul 2020 12:50 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया दसवीं कक्षा का रिजल्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MPBSE 10th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ने शनिवार को दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। बोर्ड ने 11.5 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर दसवीं के परिणाम जारी किए। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 62.84 फीसदी रहा है। पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 61.32 फीसदी रहा था। इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा में 3,42,390 छात्रों को पहले डिवीजन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों का पास प्रतिशत 60.09 और लड़कियों का पास प्रतिशत 65.87 रहा है। भिंड के अभिनव शर्मा ने दसवीं कक्षा में टॉप किया है। अभिनव ने 300 में 300 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा पहले स्थान पर दो अन्य छात्र रहे हैं। इनमें गुना के लक्षदीप और पवन भार्गव दोनों ने ही परीक्षा में 300 अंक हासिल किए हैं। एमपी बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट में इस साल पिछले साल के मुकाबले डेढ़ फीसदी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
लाइव अपडेट की खबर यहां पढ़ें
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
1-अभिनव शर्मा
2-लक्षदीप
3-प्रियांश रघुवंशी
4-पवन भार्गव
5-चतुर कुमार त्रिपाठी
6-हरिओम पाटीदार
7-राजनंदिनी सक्सेना
8-सिद्धार्थ सिंह
9-हर्ष प्रताप सिंह
10-कविता लोधी
11-मुस्कान मालवीय
12-देवांशी रघुवंशी
13-कर्णिका मिश्रा
14-प्रशांत विश्वकर्मा
15-वेदिका विश्वकर्मा
ऐसे देखें अपना दसवीं का रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है।
- यहां होम पेज पर आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
- नए पेज पर आपको अपनी जानकारी भरनी है।
- जैसे ही आप अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का विवरण डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।
एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
- mpbse.nic.in
- mpresult.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
कमेंट
कमेंट X