MP Board 10th, 12th Result: एमपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम, यहां देखें
MP Board 10th, 12th Result: परिणाम जारी होने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों के लिए संदेश भेजा था। उन्होंने लिखा था कि ज #MPBoard की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आ रहा है। जो बच्चे सफल हुए उन्हें बधाई और जो सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP Board 10th, 12th Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम एब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस खबर में आपको परिणाम देखने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
MP Board 10th, 12th Result: शिक्षा मंत्री ने जारी किया परिणाम
मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी किया। उन्होंने कोरोना के दौर बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि असफल छात्र परेशान मत हो, यह केवल अंकों का खेल है। छात्र और बेहतर तरीके से तैयारी करें।
MP Board 10th, 12th Result: 18 लाख के करीब छात्रों ने दी थी परीक्षा
मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से दसवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन न 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक किया गया था। दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी, 2022 से लेकर 12 मार्च, 2022 तक और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 10 मार्च, 2022 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। परीक्षा में करीब 18 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद से ही छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
MP Board 10th, 12th Result: विद्यार्थी निम्नलिखित पोर्टल के माध्यम से भी 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
- mpresults.nic.in
- mpbse.mponline.gov.in
- mpbse.nic.in
MP Board 10th, 12th Result: मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने छात्रों को दी शुभकामनाएं
परिणाम जारी होने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्रों के लिए संदेश भेजा था। उन्होंने लिखा था कि ज #MPBoard की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आ रहा है। जो बच्चे सफल हुए उन्हें बधाई और जो सफल नहीं हो पाए, वे निराश न हों। 'रुक जाना नहीं' योजना अभी चल रही है, आपका साल खराब नहीं होगा, इसी साल फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वहीं, राज्य के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने छात्रों के नाम अपने संदेश में लिखा कि मध्यप्रदेश के प्रिय बेटे-बेटियों, आज #MPBoard की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने जा रहा है। परीक्षा के परिणाम आप सबकी अपेक्षा के अनुरूप हों और आप सभी की मेहनत रंग लाए इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद।
MP Board 10th, 12th Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
1. सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
12वीं कक्षा में 6 लाख 97 हजार 880 में से 72.72 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, दसवीं कक्षा में कुल 10 लाख 29 हजार 698 छात्रों में से 59. 54 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। प्रावीण्य सूची में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों (कुल 153) ने स्थान पाया हैं। प्रावीण्य सूची में इस वर्ष भी छात्राओं ने बाज़ी मारी है। 12वीं में सर्वाधिक पास प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 प्रतिशत रहा है और द्वितीय दमोह का 89.18 प्रतिशत रहा है। इसके साथ ही 10वीं के 19.49% प्राइवेट विद्यार्थी सफल घोषित हुए हैं। वहीं, 12वीं के 32.90 फीसदी प्राइवेट छात्र पास हुए हैं।
मध्यप्रदेश बोर्ड की 12वीं बोर्ड में कला संकाय में इशिता, विज्ञान संकाय में प्रगति और वाणिज्य संकाय खुशबू टॉपर बनीं हैं। वहीं, हाई स्कूल की मेरिट में हाई स्कूल की मेरिट सूची में छतरपुर की नैंसी दुबे 500 में से 496 अंक लेकर और सतना की सुचिता पांडे भी 496 अंक लेकर संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर रही हैं। जबकि रीवा के आयुष मिश्रा और राजगढ़ के पार्थ नारायण शर्मा 495 अंक लेकर संयुक्त तौर पर दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, नरसिंहपुर की दिव्यांशी मिश्रा 494 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही हैं।
मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम में सफल हुए विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। जो असफल हुए है वो मन छोटा ना करें क्योकि जीवन में कभी-कभी मनमाफिक सफलता नहीं मिलती। एक बार फिर प्रयास करें, खूब मेहनत करें और सफल हो।
कमेंट
कमेंट X