MMMUT Result 2019: सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) गोरखपुर ने सीट अलॉटमेंट परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने बीटेक और एम.टेक में प्रवेश के परिणाम को विश्वविद्यालय की ऑफिशिल साइट mmmut.ac.in पर देख सकते हैं।
आपको बता दें कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा जारी की गई लिस्ट में रोल नंबर, ईडब्ल्यूएस श्रेणी, रैंक, आवंटित बैंच, आवंटित कैटेगरी की जानकारी होंगी। उम्मीदवार लिस्ट में अपना नाम सर्च करें और देखें। बता दें कि जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा। अपने MMMUT सीट अलॉमेंट परिणाम को देखने के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करें।
एमएमएमयूटी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2019 ऑनलाइन ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1 : उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mmmut.ac.in पर जाएं और ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 2 : होमपेज पर दिखाई दे रहे B.Tech सीट अलॉटमेंट रिजल्ट या M.Tech सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगी उसे डाउनलोड करें।
चरण 4 : अब अपने परिणाम को देखें और एक प्रिंट आगे के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
MMMUT सीट आवंटन परिणाम 2019 (B.Tech) के लिए यहां क्लिक करें।
MMMUT सीट आवंटन परिणाम 2019 (M.Tech) के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X