फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MJPRU Result 2024 OUT: Rohilkhand University result OUT, download UG and PG marksheet like this

MJPRU Result 2024 OUT: रुहेलखंड विश्वविद्यालय का परिणाम जारी, यूजी और पीजी मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 12 Aug 2024 11:50 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 12 Aug 2024 11:50 AM IST
सार

MJPRU Result 2024 OUT: महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए सेमेस्टर परिणाम घोषित कर दिए हैं। अपनी स्नातक और परास्नातक की अंकतालिका डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
MJPRU Result 2024 OUT: Rohilkhand University result OUT, download UG and PG marksheet like this
MJPRU Result 2024 OUT: - फोटो : Freepik

विस्तार

MJPRU Result 2024 OUT: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) ने हाल ही में एलएलएम, एमए, एमएससी होम साइंस, एमएससी, एलएलबी, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू, एमसीए, बीसीए, बीबीए, बीएससी, बीकॉम, बीए, एमएड, एमलिब और अन्य परीक्षाओं सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परिणाम जारी किए। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट mjpruiums.in पर ऑनलाइन जारी किया है।
विज्ञापन


महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मल्टीलिंगुअल स्टडीज में सर्टिफिकेट, पीजी डिग्री व डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं। इसमें विदेशी भाषाओं, मंदारिन, जर्मन, स्पेनिश और फ्रेंच के एक साल का डिप्लोमा कोर्स कराया जाता है, जिसमें प्रत्येक में 40 सीटें हैं। वहीं, संचारात्मक अंग्रेजी और व्यवसाय के लिए अंग्रेजी में प्रमाणपत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित की गई थी। ऐसे में सोमवार रात पोर्टल बंद कर दिया गया। साथ ही परास्नातक डिग्री में एमए में प्रवेश चल रहा है। मानविकी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता त्यागी के अनुसार विभाग की कुल 220 सीटों पर 105 आवेदन आए हैं। इसकी तारीख बढ़ाने के लिए पत्र दिया है।
विज्ञापन


इनमें बंद हुए आवेदन
एमबीए (दोहरी विशेषज्ञता- एचआरएम, वित्त, विपणन, आईबी, आईटी, पीओएम), एमबीए एग्जीक्यूटिव (दोहरी विशेषज्ञता-मार्केटिंग, वित्त, मानव संसाधन विकास, आईबी, आईटी, पीओएम), एमबीएम मार्केटिंग (दोहरी विशेषज्ञता-मार्केटिंग, वित्त, मानव संसाधन विकास, आईबी, आईटी, पीओएम) व एमसीए (कंप्यूटर एप्लीकेशन), बीटेक, प्रबंधन अध्ययन स्नातक (प्रबंधन अध्ययन), बीएचएम और सीटी (खानपान प्रौद्योगिकी व प्रबंधन)। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजेपीआरयू रुहेलखंड परिणाम 2024 ऐसे जांचें
उम्मीदवार अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। एमजेपीआरयू विषम सेमेस्टर परिणाम 2024 की जांच ऐसे करें, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें। 

चरण 1: विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mjpruiums.in पर जाएं
चरण 2: “अन्य उपयोगी लिंक” पर क्लिक करें।
चरण 3: वहां उपलब्ध “एमजेपीआरयू परिणाम” अनुभाग पर क्लिक करें।
चरण 4: आवश्यक विवरण भरें और “देखें” पर क्लिक करें।
चरण 5: सूची से अपना पाठ्यक्रम चुनें और उस पर क्लिक करें।
चरण 6: रोल नंबर, सुरक्षा कोड दर्ज करें और “परिणाम प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
चरण 7: परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 8: भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ का प्रिंटआउट लेकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed