फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mizoram to introduce Class 9 common exam from next session to boost academic and school standards

Mizoram: नौवीं कक्षा के लिए लागू होगी सामान्य परीक्षा प्रणाली, मिजोरम सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव

Fri, 26 Sep 2025 06:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 26 Sep 2025 06:59 PM IST
सार

Mizoram: मिजोरम अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए सामान्य परीक्षा लागू करेगा। लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी और सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाना है। SCERT के तहत SAfES भी लागू होगा।
 

विज्ञापन
Mizoram to introduce Class 9 common exam from next session to boost academic and school standards
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Mizoram: मिजोरम के शिक्षा मंत्री डॉ. वानलाल्थलाना ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए सामान्य परीक्षा लागू करेगी। इसका उद्देश्य शिक्षा प्रणाली में सुधार करना और छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जैसे जेईई और नीट के लिए बेहतर तैयार करना है।

विज्ञापन


मंत्री ने ममित जिले के कुछ सरकारी स्कूलों का दौरा किया, जो त्रिपुरा और बांग्लादेश की सीमा के पास स्थित हैं। उन्होंने शिक्षकों और छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) अगले सत्र से कक्षा 9 में यह सामान्य परीक्षा आयोजित करेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

SCERT का भी रहेगा सहयोग

उन्होंने यह भी बताया कि स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) के माध्यम से स्टैंडर्डाइज्ड असेसमेंट फॉर एलीमेंट्री स्कूलेज (SAfES) लागू किया जाएगा। मंत्री ने शिक्षकों से लगातार सीखते रहने और पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर छात्रों को समसामयिक ज्ञान और उभरती कौशल सिखाने का आग्रह किया।

वानलाल्थलाना ने शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और गुणवत्ता सुधारने का भी प्रेरित किया, ताकि ये स्कूल निजी संस्थानों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रों के चरित्र निर्माण और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी योगदान देती है।

इस दौरान उनके साथ समग्र शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक लल्थांजिरा और ममित जिले के स्कूल शिक्षा अधिकारियों ने भी दौरे में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed