{"_id":"5f0077d38ebc3e4328028774","slug":"mizoram-postpones-opening-of-schools-for-2020-21-academic-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम: कोरोना वायरस की वजह से स्कूल खोलने का निर्णय अनिश्चितकाल के लिए टाला गया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मिजोरम: कोरोना वायरस की वजह से स्कूल खोलने का निर्णय अनिश्चितकाल के लिए टाला गया
Sat, 04 Jul 2020 06:22 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर 2020-21 अकादमिक सत्र के लिए स्कूल खोलने की तिथि अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को रोकने के लिए लिया गया है। सरकार ने इससे पहले मौजूदा अकादमिक सत्र के लिए 15 जुलाई से शैक्षणिक संस्थान खोलने का फैसला किया था। लेकिन अब अनिश्चितकाल के लिए स्कूलों के खुलने को टाल दिया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-MPBSE 10th Result 2020: दसवीं में फेल विद्यार्थियों को मिलेगा मौका, पूरक परीक्षा देकर हो सकते हैं पास
विज्ञापन
मिजोरम के शिक्षा मंत्री लालचंदमा राल्ते का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण सभी राज्यों को 31 जुलाई तक शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थान नहीं खोलने के निर्देश दिए हैं। जिसके कारण हम इस माह स्कूल नहीं खोल पाएंगे। उन्होंने यह बात शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार हालात पर विचार-विमर्श करने के बाद इस संबंध में फैसला करेगी। कोरोना वायरस के कारण बीच में निलंबित हुईं बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-AKTU: 2 अगस्त को होने वाली यूपीएसईई परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी?
कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों के लिए उच्चतम माध्यमिक स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र की परीक्षाओं के लिए शेष विषयों की एक जुलाई से तीन जुलाई तक परीक्षाएं हुईं। करीब 7,026 विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान और गृह विज्ञान में बोर्ड परीक्षाएं पूरी कीं। उन्होंने कहा कि बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जुलाई से पहले घोषित कर दिए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X