फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Micro, Small and Medium Enterprises Day: Students will come out with UG degree with skill diploma

Micro, Small and Medium Enterprises Day : स्किल डिप्लोमा के साथ यूजी की डिग्री लेकर निकलेंगे छात्र

Mon, 27 Jun 2022 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 06:50 AM IST
सार

केंद्र ने संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस पर (27 जून ) सभी आईटीआई, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र और जन शिक्षण संस्थानों में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के एक्सटेंशन सेंटर खोलने की योजना तैयार की है।

विज्ञापन
Micro, Small and Medium Enterprises Day: Students will come out with UG degree with skill diploma
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter

विस्तार

देशभर के आईटीआई, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र और जन शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी स्किल डिप्लोमा के साथ स्नातक डिग्री लेकर भी निकलेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, केंद्र ने संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस पर (27 जून ) सभी आईटीआई, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र और जन शिक्षण संस्थानों में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के एक्सटेंशन सेंटर खोलने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


 इसका मकसद, युवाओं को इन संस्थानों में रोजगार या अपना काम शुरू करने की ट्रेनिंग के साथ उच्च शिक्षा से जोड़ना है ताकि भविष्य में उन्हें बेहतर विकल्प मिल सकें। इसी के साथ इग्नू जुलाई सत्र से स्किल आधारित स्नातक और स्नातकोत्तर में दो नए प्रोग्राम शुरू कर रहा है। इसे बैचलर ऑफ आर्ट माइक्रो, स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज का नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में स्कूली और उच्च शिक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास पर जोर दिया गया है। इसका मकसद छात्रों का ओवरऑल विकास करना है। इसी के तहत आईआईटी, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र और जन शिक्षण संस्थानों में रोजगार या अपना कामधंधा शुरू करने वाले कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ा जा रहा है ताकि यदि कल वे नौकरी करना चाहते होंगे तो उन्हें डिग्री के लिए परेशान नहीं होना पड़े। 

पढ़ाई, प्रशिक्षण संग प्लेसमेंट भी मिलेगा 
इग्नू का स्कूल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग  इस बीएवीएमएसएमई प्रोग्राम को शुरू कर रहा है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पासआउट छात्र दाखिला ले सकता है। कुल 120 क्रेडिट वाले इस तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम को अधिकतम छह साल में पूरा किया जा सकेगा। प्रति वर्ष इस प्रोग्राम के लिए छात्र को 51 सौ रुपये सालाना फीस देनी होगी। प्रोग्राम का माध्यम इंग्लिश रहेगा। फिलहाल अभी यह स्नातक डिग्री ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) से करवायी जाएगी, लेकिन एक साल बाद इसमें ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम से करने का विकल्प भी मिलेगा। इसमें इग्नू पाठ्यक्रम, कट्रेनिंग से लेकर प्लेसमेंट तक पूरी मदद करेगा। इसमें छात्र को मार्केट स्ट्डी, इनोवेशन, बिजनेस के तरीके, सोशल नेटवर्किंग आदि के बारे में भी बताया जाएगा। 

युवाओं को रोजगार की तलाश
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लेबर फोर्स (500 मिलियन) वाला देश है। इनमें से करीब 300 मिलियन गरीबी रेखा से नीचे वाले हैं। वहीं, 18 से 30 आयु वर्ग में करीब 31 मिलियन युवाओं के पास रोजगार नहीं है। ऐसे युवाओं को कौशल विकास में अच्छा प्रशिक्षण से रोजगार और पढ़ाई से जोड़कर उनकी मदद की जा सकती है। 


आईटीआई, प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र और जन शिक्षण संस्थानों में इग्नू के रिजनल सेंटर की तर्ज पर एक्सटेंशन सेंटर खुलेंगे। यहां पर स्किल आधारित विभिन्न कोर्स व डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले छात्रों को स्किल डिप्लोमा के साथ स्नातक डिग्री प्रोग्राम से जोड़ने पर काम होगा ताकि छात्र रोजगार के लिए इंडस्ट्री ट्रेनिंग लेने के बाद जब कैंपस से निकले तो उनके पास स्नातक डिग्री भी हो। 
-प्रो. श्रीकांत महापात्र, प्रो वाइस चांसलर, इग्नू

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed