MHT CET Topper's List: महाराष्ट्र कॉमन एट्रेंस टेस्ट पीसीएम समूह में 13 ने हासिल की रैंक-1; देखें टॉपर लिस्ट
MHT CET 2024 Topper's List: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने महाराष्ट्र कॉमन एट्रेंस टेस्ट पीसीएम और पीसीबी ग्रुप के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष पीसीएम समूह में 13 उम्मीदवारों ने रैंक-1 हासिल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MHT CET Results: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने आज 16 जून को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित या जीव विज्ञान (PCM, PCB) के लिए महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अधिकारियों ने एमएचटी सीईटी परिणाम के साथ ही टॉपर के नाम और उनके पर्सेंटाइल की भी घोषणा की है। इस साल, PCM समूह से 13 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया।
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं, साथ ही टॉपर्स सूची भी देख सकते हैं। टॉपर्स सूची में छात्र का रोल नंबर, नाम, लिंग और श्रेणी के साथ-साथ उनके निवास का जिला और प्राप्त कुल अंक जैसे विवरण शामिल हैं।
एमएचटी सीईटी टॉपर्स लिस्ट
महाराष्ट्र कॉमन एट्रेंस टेस्ट पीसीएम ग्रुप में प्रथम रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची-
| छात्र का नाम | कुल मार्क | जिला |
| गोहिल हार्दिक प्रताप | 100 | मुंबई |
| उत्कर्ष पंत | 100 | ठाणे |
| जय हरेश मेहता | 100 | मुंबई |
| शाह तरंग ऋषिकेश | 100 | सोलापुर |
| देशमुख शार्वे शिवाजीराव | 100 | अकोला |
| एकशन रविशंकर | 100 | मुंबई |
| कुलकर्णी अमोघ गुरुनाथ | 100 | पुणे |
| वाडकर सूरज नितिन | 100 | पुणे |
| सचित मोरेश्वर काले | 100 | मुंबई |
| कामाक्षी वेंकटगणेश राममूर्ति | 100 | मुंबई |
| खेर मान सोनाली | 100 | मुंबई |
| मानवी बेंगानी | 100 | मुंबई |
| वेलासकर तंजील मंसूराली | 100 | मुंबई |
अगला चरण काउंसलिंग
एमएचटी सीईटी परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। एमएचटी सीईटी काउंसलिंग के दौरान सीट आवंटन एमएचटी सीईटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर सीटें आवंटित की जाती हैं, जैसा कि परीक्षा में उनके प्रदर्शन से निर्धारित होता है।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
- एमएचटी सीईटी परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- MHT CET परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थियों को अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- इसके अलावा कैप्चा कोड भी दर्ज करें और लॉगिन करें।
- एमएचटी सीईटी परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अभ्यर्थी सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें और उसे डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X