MHT CET 2026: एमएचटी सीईटी पीसीएम सत्र-2 की सिटी स्लिप जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, 12 से शुरू होगी परीक्षा
MHT CET 2026: एमएचटी सीईटी पीसीएम सेशन 2 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 8 मई को आएगा, जबकि परीक्षा 12 से 16 मई 2026 तक आयोजित होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MHT CET 2026 PCM City Intimation Slip: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएचटी सीईटी 2026 के पीसीएम सेशन 2 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
सिटी इंटिमेशन स्लिप के माध्यम से उम्मीदवारों को पहले ही उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाती है, जिससे वे समय रहते यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं कर सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है।
एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि
सीईटी सेल के अनुसार, एमएचटी सीईटी 2026 पीसीएम सेशन 2 का एडमिट कार्ड 8 मई 2026 को जारी किया जाएगा। वहीं परीक्षा 12 से 16 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके अलावा PCB ग्रुप की परीक्षा 10 और 11 मई 2026 को होगी।
सिटी स्लिप में क्या जानकारी होती है?
सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार का नाम, फोटो, एप्लिकेशन नंबर, आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश भी इसमें शामिल होते हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर MHT CET City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
- पीसीएम ग्रुप चुनें और ईमेल आईडी व पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी।
- इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तैयारी के साथ यात्रा की योजना भी पहले से बना लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कमेंट
कमेंट X