{"_id":"60c996574ae88c06a050e976","slug":"mht-cet-2021-exam-date-likely-in-last-week-of-july-or-1st-week-of-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएचटी सीईटी 2021: जानिए कब होगी परीक्षा? शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एमएचटी सीईटी 2021: जानिए कब होगी परीक्षा? शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Wed, 16 Jun 2021 11:52 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:52 AM IST
सार
- एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में किया जा सकता है। इस बात की जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री ने दी है। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत का कहना है कि इंजीनियरिंग आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली एमएचटी सीईटी परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी कॉलेजों में फिजिकल कक्षाएं शुरू नहीं होंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश: 1 जुलाई से खुलेंगे 1.5 लाख विद्यालय, यहां पढ़िए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश
विज्ञापन
आपको बता दें कि कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल ने 8 जून को इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण पोर्टल एक्टिव किया था। इच्छुक और योग्य छात्र mhtcet2021.mahacet.org के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई है। हालांकि, अभी परीक्षा की तिथि जारी नहीं की गई है। लेकिन सूबे के शिक्षा मंत्री का इतना कहना है कि सीईटी परीक्षा का आयोजन जुलाई के आखिरी हफ्ते या फिर अगस्त के पहले हफ्ते में किया जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसे करें MHT CET 2021 के लिए आवेदन
-सबसे पहले एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2021.mahacet.org है।
-यहां होम पेज पर ही आपको इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा।
-जहां आपको अपना नाम और अन्य जानकारी डालनी होगी।
-इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
-आखिर में फीस भुगतान कर अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई : 12वीं से पहले आ सकता है 10वीं का परिणाम, दबाव में स्कूल
इस परीक्षा के लिए अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को 800 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग के छात्रों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एमएचटी सीईटी (MHT CET) परीक्षा का आयोजन बीई, बीटेक, बीफॉर्मा और डीफार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। यह कोर्स दो समूह भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान और भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के लिए आयोजित किया जाता है।
सीईटी सेल द्वारा जारी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एमएचटी सीईटी 2021 के प्रश्न महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। इस परीक्षा में सवाल महाराष्ट्र बोर्ड की 11वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से 20 प्रतिशत और शेष 80 प्रतिशत 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम से आते हैं।
कमेंट
कमेंट X