फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Uttar pradesh: UP Government primary, upper primary schools to reopen from July 1 for teachers and staff, classes online

Up School Reopening 2021: 1 जुलाई से खुलेंगे 1.5 लाख विद्यालय, यहां पढ़िए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश

Wed, 16 Jun 2021 10:37 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 16 Jun 2021 10:37 AM IST
सार

1 जुलाई से राज्य भर के 1.5 लाख सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को फिर से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttar pradesh: UP Government primary, upper primary schools to reopen from July 1 for teachers and staff, classes online
School reopen in uttar pradesh - फोटो : istock

विस्तार

देश में हाल ही में लगे लॉकडाउन के बाद से कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 जुलाई से विद्यालयों को खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके मुताबिक राज्य भर के 1.5 लाख सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को फिर से शुरू किया जाएगा। हालांकि जारी आदेश के मुताबिक केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए विद्यालयों को शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए ही खोला जाएगा। विद्यार्थियों को अगले आदेश तक स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन

शिक्षकों को विद्यालयों से ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के आदेश 
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश को प्रदेश भर के संभागीय सहायक शिक्षा निदेशकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दिया गया है। जबकि पिछले महीने छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू की जा चुकी हैं। शिक्षकों को स्कूलों से ही ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद ने मध्याह्न भोजन के लिए स्वीकृत राशि सीधे छात्रों या उनके अभिभावकों के खाते में जमा करने का निर्णय लिया है। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा जारी यह आदेश केवल यूपी बोर्ड के सरकारी स्कूलों से संबद्ध स्कूलों के लिए ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से खोले गए कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यालय

शिक्षक छात्र नामांकन, मध्याह्न भोजन योजना के अनुसार खाद्य सुरक्षा भत्ते और मुफ्त पुस्तकों के वितरण से संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यालयों को खोला जा रहा है। वहीं कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के लिए अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि 1 जुलाई से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को भी खोलने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed