{"_id":"5ff007bf8ebc3e40cf52e3f6","slug":"mht-cet-2020-provisional-merit-list-released-for-b-tech-b-pharma-course-on-mahacet-org","type":"story","status":"publish","title_hn":"MHT CET 2020: बीटेक और बीफॉर्मा पाठ्यक्रम के लिए मेरिट सूची जारी, ऐसे देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MHT CET 2020: बीटेक और बीफॉर्मा पाठ्यक्रम के लिए मेरिट सूची जारी, ऐसे देखें
Sat, 02 Jan 2021 11:15 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MHT CET 2020: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET) ने बीटेक, बीफॉर्मा और फार्मा डी पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी 2020 (MHT CET 2020) के अंतर्गत प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी प्रोविजिनल मेरिट सूची को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org है। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के जरिए मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी बीआर्क, एमसीए और कुछ अन्य पाठ्यक्रमों की प्रोविजिनल मेरिट सूची भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-ओडिशा सिविल सर्विस परीक्षा के लिए 12 जनवरी से आवेदन प्रारंभ
विज्ञापन
आपको बता दें कि बीई / बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम मेरिट सूची 6 जनवरी को जारी की जाएगी।एमबीए पाठ्यक्रमों की अंतिम मेरिट सूची 7 जनवरी को जारी होगी। इसके साथ ही कृषि पाठ्यक्रम के लिए संशोधित काउंसलिंग सूची भी जारी की जाएगी। कृषि पाठ्यक्रमों के लिए अनंतिम मेरिट सूची 4 जनवरी को जारी होगी। अभ्यर्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए जारी प्रोविजिनल मेरिट सूची को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन होकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नए साल में इन 8 महान शख्सियतों से लीजिए प्रेरणा, बदल जाएगा नजरिया
ऐसे देखें MHT CET 2020 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
-सबसे पहले महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org है।
यहां होम पेज पर आपको मेरिट सूची का लिंक मिलेगा।
- B.E / B. Tech पाठ्यक्रमों और B.Pharma / D.Pharma पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही आप अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रोविजिनल मेरिट सूची देख सकते हैं।
बता दें कि MHT-CET या कॉमन एंट्रेंस टेस्ट महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित एक वार्षिक प्रवेश परीक्षा है। यह तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित की जाती है। इस परीक्षा के जरिए ही विभिन्न बीई, बीटेक और बीफॉर्म जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है।
डायरेक्ट लिंक
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X