फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MHRD Extended reservation for OBC students in NVS, Kendriya Vidyalaya 2020 2021 admission

खुशखबर : स्कूलों में दाखिले के लिए केंद्र सरकार ने बढ़ाया आरक्षण 

Thu, 19 Dec 2019 11:22 AM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 19 Dec 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
MHRD Extended reservation for OBC students in NVS, Kendriya Vidyalaya 2020 2021 admission
फाईल फोटो - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जो देश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबर है। खासतौर पर उन छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए, जो देश के किसी भी नवोदय विद्यालय ( NVS - Navodaya Vidyalaya Samiti) या केंद्रीय विद्यालय (KV - Kendriya Vidyalya) में दाखिला चाहते हैं। इसके लिए दिन-रात मेहनत में लगे हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD - Ministry of Human Resourse and Development) ने इस फैसले के संबंध में सूचना जारी की है। इसके अनुसार, अब अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - Other Backward Classes) के छात्रों को आरक्षण में विस्तार दिया गया है।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2020-21 में नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - Other Backward Cast) छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षण में विस्तार को स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : कभी भूखे रहकर गुजारी रातें, अब बने देश के सबसे कम उम्र के IPS अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए 27 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का फैसला किया है। यह फैसला अगले शैक्षणिक सत्र से केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में लागू हो किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ओबीसी छात्र-छात्राओं के लिए 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का फैसला किया गया है।


उन्होंने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र का लगभग आधा समय गुजर चुका है, इसलिए यह नियम अगले सत्र से देश के सभी केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में लागू किया जाएगा। ओबीसी आरक्षण भी अन्य की तरह सिर्फ पहली कक्षा में होने वाले दाखिले पर ही लागू होगा।

ये भी पढ़ें : लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़ी, एक साल में इस तरह बन गईं जज

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed