Medical Education: यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को मिलेगा एक ही मौका, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कही यह बात
Medical Education: रूस-यूक्रेन की जंग के कारण जान बचाकर स्वदेश लौटे हजारों छात्रों को केंद्र सरकार ने राहत दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Big Relief to Ukraine Returnee Medical Students: रूस-यूक्रेन की जंग के कारण जान बचाकर स्वदेश लौटे हजारों छात्रों को केंद्र सरकार ने राहत दी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि यूक्रेन से भारत लौटने वाले छात्रों को किसी भी मौजूदा मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के बिना एमबीबीएस फाइनल, भाग एक और भाग दो परीक्षा (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों) को पास करने का एक ही मौका दिया जाएगा।
हालांकि, मौका एक ही बार के लिए दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए उन्हें किसी कॉलेज में नामांकन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
रूस-यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद फरवरी और मार्च 2022 में केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत करीब 18 हजार भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सकुशल निकाल कर भारत लेकर आई थी। इनमें से अधिकांश छात्र मेडिकल शिक्षार्थी थे, जो वापस नहीं जा सके और उनकी पढ़ाई बीच में लटक गई।
Centre informs SC that after clearing these two examinations, students would have to complete 2 years of compulsory rotatory internship, first year of which will be free and the second year paid as has been decided by NMC for previous cases.
— ANI (@ANI) March 28, 2023
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि इन दो परीक्षाओं को पास करने के बाद, छात्रों को दो साल की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी, जिसमें से पहला साल मुफ्त होगा और दूसरे साल का भुगतान एनएमसी द्वारा पिछले मामलों के लिए तय किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की समिति ने इस बात पर जोर दिया है कि यह विकल्प सख्ती से एक बार का विकल्प होगा और भविष्य में इसी तरह के निर्णयों का आधार नहीं बनेगा और केवल वर्तमान मामलों पर लागू होगा।
The committee has emphasised that this option will be strictly a one-time option and not become a basis for similar decisions in future and shall be applicable to present matters only: Centre in SC
— ANI (@ANI) March 28, 2023
कमेंट
कमेंट X