फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Mcc released neet ug counselling 2022 seat allotment result check it on mcc.nic.in

NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए अंतरिम सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 23 Dec 2022 01:09 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 23 Dec 2022 01:09 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2022 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Mcc released neet ug counselling 2022 seat allotment result check it on mcc.nic.in
UP NEET UG Counselling, यूपी नीट काउंसलिंग, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2022 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवेदन किया है, वे अब एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर अपने अंतरिम सीट आवंटन की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन


राज्यों द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के तहत एमबीबीएस में प्रवेश लेने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2022 है। बीडीसी और बीएससी(नर्सिंग) सीटों के लिए दूसरा मॉप अप स्ट्रे वैकेंसी राउंड होगा। इसका शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार,उम्मीदवारों के पास सीट आवंटन के संबंध में किसी भी मुद्दे या विसंगतियों को उठाने के लिए सुबह 11 बजे तक का समय है। उठाई गई विसंगतियों के आधार पर एमसीसी तब अंतिम आवंटन परिणाम जारी करेगा।

विज्ञापन

एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी 2023 का आयोजन सात मई, 2023 को किया जाएगा। जबकि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 21 मई से 31 मई, 2023 तक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष जैसे कोर्सों में दाखिला लेने के लिए प्रति वर्ष लाखों अभ्यर्थी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) में भाग लेते हैं। वर्ष 2022 में 17 जुलाई को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा के लिए देशभर से 18.72 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

NEET UG Counselling 2022ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर यूजी मेडिकल काउंसलिंग के टैब पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा।
  • स्ट्रे वैकेंसी के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना नाम और NEET UG रोल नंबर खोजें।
  • अब आपत्तियां उठाएं, यदि कोई हो तो
  • परिणाम डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

बता दें कि नीट यूजी काउंसलिंग 2022 स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए अंतिम सीट आवंटन आज शाम को जारी होने की संभावना है। सीट आवंटन जारी होने के बाद नीट यूजी 2022 काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।



 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed