{"_id":"66ecf243984dd598c609a3b6","slug":"mcc-released-neet-ug-2024-second-round-of-seat-allotment-report-to-college-from-20-27-sept-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG 2024: दूसरे राउंड में आवंटित सीट को कर सकेंगे अपग्रेड, 27 सितंबर से पहले कॉलेज में करें रिपोर्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG 2024: दूसरे राउंड में आवंटित सीट को कर सकेंगे अपग्रेड, 27 सितंबर से पहले कॉलेज में करें रिपोर्ट
Fri, 20 Sep 2024 12:38 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:38 PM IST
सार
NEET UG 2024: एमसीसी ने दूसरे राउंड का सीट आवंटन किया जारी, 20-28 सितंबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करना जरूरी
विज्ञापन
Chhattisgarh NEET UG 2024 Counselling
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2024: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) 2024 राउंड -2 सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। MCC NEET राउंड 2 अनंतिम सीट आवंटन परिणाम लिंक mcc.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार आज 20 सितंबर को सुबह 10 बजे तक DGHS के MCC को mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से परिणाम में किसी भी विसंगति के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। NEET UG 2024 सीट आवंटन अनंतिम परिणाम को सुबह 10 बजे के बाद 'अंतिम' माना जाएगा।
उम्मीदवार 20 सितंबर से 27 सितंबर, 2024 के बीच रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों का डाटा का सत्यापन 28 सितंबर से 30 सितंबर तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी सीट की पुष्टि करने के लिए अपने मूल दस्तावेजों के साथ अपने आवंटित कॉलेजों में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा।
दूसरे राउंड के बाद क्या?
काउंसलिंग कमेटी अब NEET UG 2024 काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी। तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण 3 अक्तूबर से शुरू होकर 8 अक्तूबर तक चलेगा। च्वाइस फिलिंग की सुविधा 5 अक्टूबर को खुलेगी और 8 अक्टूबर को खत्म होगी। च्वाइस लॉकिंग विंडो 8 अक्तूबर को शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे के बीच उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीट आवंटित की गई है, वे राउंड 3 में अपग्रेड करवाना चाहते हैं। वे पहले कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करें। बता दें कि अनंतिम परिणाम में बदलाव हो सकता है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अंतिम परिणाम घोषित होने और एमसीसी वेबसाइट से आवंटन पत्र डाउनलोड करने के बाद ही आवंटित कॉलेज या संस्थान से संपर्क करें।
ऐसे देंखे सीट आवंटन परिणाम

- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- डाउनलोड सेक्शन पर, उपलब्ध NEET UG काउंसलिंग परिणाम पर क्लिक करें।
- NEET काउंसलिंग राउंड 2 परिणाम को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करें।
- रोल नंबर और रैंक खोजने के लिए Ctrl+F कुंजियों का उपयोग करें।
प्रवेश के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी
कॉलेज में रिपोर्ट करते समय, अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए निम्न दस्तावेजों की ऑरिजलन और फोटोकॉपी दोनों साथ ले जानी चाहिए।
कॉलेज में रिपोर्ट करते समय, अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए निम्न दस्तावेजों की ऑरिजलन और फोटोकॉपी दोनों साथ ले जानी चाहिए।
- आवंटन पत्र
- नीट यूजी 2024 प्रवेश पत्र
- नीट यूजी 2024 परिणाम
- कक्षा 10 का सर्टिफिकेट
- कक्षा 12 का सर्टिफिकेट और मार्कशीट
- आठ पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन पत्र पर दी गई फोटो के समान)
- सबूत की पहचान
- एनआरआई उम्मीदवार: प्रायोजक की पासपोर्ट प्रति, दूतावास सर्टिफिकेट, प्रायोजन शपथपत्र, और संबंध शपथपत्र
- ओसीआई/ पीआईओ/ विदेशी राष्ट्रीय उम्मीदवार: नागरिकता सर्टिफिकेट या कार्ड नंबर
- जाति प्रमाण पत्र (एससी/ एसटी/ ओबीसी-एनसीएल), यदि लागू हो
- डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
कमेंट
कमेंट X