फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC notice to aware students regarding fake allotment letter for medical admission

मेडिकल एडमिशन: अभ्यर्थियों को भेजे जा रहे फर्जी आवंटन पत्र, MCC ने किया आगाह

Mon, 29 Jul 2019 05:04 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 29 Jul 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
MCC notice to aware students regarding fake allotment letter for medical admission
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अभ्यर्थियों को फर्जी अलॉटमेंट / नॉमिनेशन लेटर के खिलाफ आगाह किया है। इस संबंध में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने एक नोटिस भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सेंट्रल पूल कोटा के तहत एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सेज और एमडी, एमएस, डिप्लोमा, एमडीएस जैसे मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए फर्जी आवंटन व नामांकन पत्र जारी किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को इस संबंध में आगाह करते हुए एमसीसी ने यह भी अपील की है कि अगर किसी स्टूडेंट या संस्थान के पास ऐसा कोई पत्र आता है, तो वह बिना देर किए नजदीकी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराएं। 
विज्ञापन


कमेटी ने बताया है कि सेंट्रल पूल कोटा के तहत मेडिकल के अंडरग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए योग्य अभ्यर्थियों को नॉमिनेशन लेटर सिर्फ स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है। सभी मेडिकल व डेंटर कॉलेजों को भी यह निर्देश दिया गया है कि अभ्यर्थियों के दाखिले से पहले वे स्वास्थ्य मंत्रालय, एफडब्ल्यू व डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (भारत सरकार) से कन्फर्मेशन जरूर लें। यह इसलिए ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को दी ये चेतावनी

इसके अलावा कमेटी ने स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को कहा है कि वे मेडिकल एडमिशन से संबंधित किसी तरह की जानकारी के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) ही विजिट करें और इसी पर भरोसा करें। केंद्रीय सीटों पर दाखिले से संबंधित काउंसलिंग व अन्य जानकारी आपको यहीं मिलेगी। सीटों के आवंटन के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी सिर्फ एक ही वेबसाइट संचालित कर रही है, जिसकी जानकारी ऊपर दी गई है।

ये भी पढ़ें : अब सिर्फ NEET के जरिए मिलेगा मेडिकल में दाखिला, अन्य प्रवेश परीक्षाएं होंगी खत्म

आगे मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई अभ्यर्थी किसी अन्य वेबसाइट के जरिए किसी तरह का पेमेंट करता है या वहां कोई दस्तावेज जमा करता है, तो इसके लिए एमसीसी जिम्मेदार नहीं होगी।  

मेडिकल एडमिशन में फर्जीवाड़े के संबंध में मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा जारी नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed