{"_id":"6abf3a4e9efc0af7d60917c5","slug":"mcc-neet-ug-2026-final-seat-allotment-result-out-college-reporting-begins-today-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमसीसी: नीट यूजी 2026 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, आज से कॉलेज रिपोर्टिंग शुरू; जरूरी दस्तावेज और फीस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एमसीसी: नीट यूजी 2026 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, आज से कॉलेज रिपोर्टिंग शुरू; जरूरी दस्तावेज और फीस
Fri, 02 Oct 2026 10:30 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:30 AM IST
सार
MCC NEET UG 2026 Final Seat Allotment Result OUT: एमसीसी ने नीट यूजी 2026 राउंड 3 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। सीट पाने वाले उम्मीदवार 2 अक्टूबर से संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 का फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एमसीसी के जरिए मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को कैंडिडेट लॉगिन की मदद लेनी होगी।
एमसीसी ने राउंड 3 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों की सूची की पीडीएफ भी जारी की है। उम्मीदवार इस सूची को डाउनलोड करके अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट लॉगिन के जरिए व्यक्तिगत सीट अलॉटमेंट की जानकारी भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीसी ने राउंड 3 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों की सूची की पीडीएफ भी जारी की है। उम्मीदवार इस सूची को डाउनलोड करके अपना नाम या रोल नंबर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट लॉगिन के जरिए व्यक्तिगत सीट अलॉटमेंट की जानकारी भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
कॉलेज में रिपोर्टिंग कब से शुरू होगी?
राउंड 3 सीट अलॉटमेंट के बाद मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया 2 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें तय समय के अनुसार संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज पहुंचकर जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा और संस्थान के नियमों के अनुसार एडमिशन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X