{"_id":"67077e08c8bf090db80c7356","slug":"mcc-neet-ug-2024-revised-schedule-for-third-round-of-counselling-released-seat-allotment-result-on-12-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MCC NEET UG 2024: तीसरे राउंड की काउंसलिंग के कार्यक्रम में संशोधन, 12 को सीट आवंटन परिणाम होगा जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MCC NEET UG 2024: तीसरे राउंड की काउंसलिंग के कार्यक्रम में संशोधन, 12 को सीट आवंटन परिणाम होगा जारी
Thu, 10 Oct 2024 12:41 PM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:41 PM IST
सार
MCC NEET UG 2024: एमसीसी ने नीट यूजी में प्रवेश की तीसरे राउंड की काउंसलिंग कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया है। वहीं पहले और दूसरे राउंड में सीट आवंटित हुए उम्मीदवारों को सीट छोड़ने का भी मौका दिया गया है।
विज्ञापन
MCC NEET UG 2024 2024 Counselling
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
MCC NEET UG 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने उम्मीदवारों और बिहार काउंसलिंग प्राधिकरण से प्राप्त अनुरोधों के बाद राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक (नीट यूजी) काउंसलिंग 2024 कार्यक्रम को संशोधित कर दिया गया है। एमसीसी के नए काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार विकल्प भरने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है और सीट आवंटन परिणाम की घोषणा 12 अक्टूबर के लिए पुनर्निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
सीट छोड़ने की अनुमति
मेडिकल काउंसलिंग समिति ने उन छात्रों को त्यागपत्र देने की सुविधा दी है, जिन्हें पिछले राउंड में सीटें आवंटित की गई थी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, "काउंसलिंग प्राधिकरण, बिहार/उम्मीदवारों से प्राप्त विभिन्न अनुरोधों के कारण सक्षम प्राधिकारी ने यूजी काउंसलिंग के राउंड-3 के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। साथ ही उन उम्मीदवारों को त्यागपत्र देने की सुविधा भी प्रदान की है, जिन्हें बिहार राज्य काउंसलिंग के राउंड-2 के माध्यम से सीटें आवंटित की गई हैं।"- मेडिकल अभ्यर्थी जो एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग के पहले या दूसरे राउंड में उन्हें आवंटित अपनी सीट छोड़ना चाहते हैं, वे 10 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से पहले इस्तीफा दे सकते हैं। राउंड 1 के अभ्यर्थी जो राउंड 2 में अपग्रेड नहीं हुए हैं, वे इस्तीफे की निर्धारित समय सीमा के भीतर बिना सुरक्षा जमा राशि जब्त किए अपनी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं।
- दूसरे चरण के नए आवंटित अभ्यर्थी, जो अपनी सीट पर शामिल हो गए हैं, लेकिन अब त्यागपत्र देना चाहते हैं, साथ ही वे अभ्यर्थी, जो दूसरे चरण में अपग्रेड हुए हैं और अपग्रेड की गई सीट पर शामिल हो गए हैं, लेकिन अब त्यागपत्र देना चाहते हैं, त्यागपत्र देने के निर्धारित समय के भीतर सुरक्षा जमा जब्त करके अपनी सीट छोड़ सकते हैं।
- ऐसे सभी छात्रों को अपनी सीट से इस्तीफा देने के लिए आवंटित कॉलेज में शारीरिक रूप से रिपोर्ट करना होगा। एमसीसी ने छात्रों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि उनका त्यागपत्र आवंटित कॉलेज द्वारा ऑनलाइन (एमसीसी द्वारा प्रदान किए गए पोर्टल के माध्यम से) तैयार किया गया है, ऐसा न करने पर त्यागपत्र को 'अमान्य' माना जाएगा।
- इसके अलावा काउंसलिंग अथॉरिटी ने PWD पोर्टल को भी फिर से खोल दिया है। यह आज दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित कार्यक्रम
| आयोजन | तिथि |
| विकल्प भरना और लॉक करना | 11 अक्तूबर तक
च्वाइस लॉक- 10 अक्तूबर रात 9 बजे से 11 अक्तूबर सुबह 9 बजे तक |
| सीट आवंटन प्रक्रिया | 11 अक्तूूबर |
| सीट आवंटन परिणाम | 12 अक्तूबर |
| रिपोर्टिंग | 14 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक |
कमेंट
कमेंट X