फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MCC Has Released NEET UG 2023 Round 2 Seat Matrix at mcc.nic.in Registration process ends on August 14

NEET UG 2023: नीट यूजी राउंड 2 के लिए सीट मैट्रिक्स जारी, 14 अगस्त है रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख

Sun, 13 Aug 2023 04:47 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 13 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

NEET UG 2023 Round 2 Seat Matrix: एमसीसी ने नीट यूजी 2023 राउंड 2 सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया गया है। 
 

विज्ञापन
MCC Has Released NEET UG 2023 Round 2 Seat Matrix at mcc.nic.in Registration process ends on August 14
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG 2023 Counselling Round 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2023) की काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाकर NEET UG 2023 Round 2 सीट मैट्रिक्स देख सकते हैं।

विज्ञापन

दूसरे राउंड के लिए जोड़ी गई हैं करीब 500 सीटें 

एमसीसी ने राउंड 2 के लिए नई ऐड की गई सीटों के साथ एक पीडीएफ फाइल भी पोस्ट की है। दूसरे राउंड के लिए करीब 500 सीटें जोड़ी गई हैं। एमसीसी ने 2023 में नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए "क्लियर वेकन्सी" की एक लिस्ट भी पोस्ट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 अगस्त है रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि

राउंड 2 नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार समय पर रजिस्ट्रेशन कराकर विक्लप चुनने और लॉक करने की प्रक्रिया को पूरी कर लें। ध्यान रहे! पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त, यानी कल है। वहीं, विकल्प भरने और लॉक करने के लिए उम्मीदवारों को 15 अगस्त, 2023 तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन

18 अगस्त को आएगा परिणाम

सीट आवंटन की प्रक्रिया 16 अगस्त से 17 अगस्त, 2023 तक चलेगी, जिसके बाद 18 अगस्त, 2023 को परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होन के बाद उम्मीदवारों के पास एमसीसी पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने के लिए  19 अगस्त, 2023 तक का समय होगा।  NEET UG 2023 की काउंसलिंग के राउंड 2 के लिए पंजीकरण कैसे करना यह नीचे बताया गया है।

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिख रहे रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें

  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आवेदन पत्र को भरें और मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास संरक्षित करके रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed