MBSE HSLC Result 2022 Out: मिजोरम बोर्ड एचएसएलसी रिजल्ट जारी, एसएमएस से ऐसे करें चेक
MBSE Mizoram Board Class 10th Result 2022 Out: इस साल मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की एचएसएलसी परीक्षा के लिए कुल 18,357 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 17,417 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mizoram Board Class 10th Result Declared: मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमबीएसई) ने मंगलवार, 17 मई को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की एचएसएलसी परीक्षा के लिए कुल 18,357 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 17,417 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। 70.64 पास प्रतिशत के साथ कुल मिलाकर 12,304 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
MBSE HSLC Result एसएमएस से ऐसे करें चेक
मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणामों में आइजोल जिले में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत 82.38 फीसदी रहा है। परिणामों में पास प्रतिशत, ग्रेड, विषयवार अंक, समग्र अंक और अन्य व्यक्तिगत विवरण जैसी जानकारी शामिल होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं। छात्र एसएमएस के जरिये भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एसएमएस में MBSE10 <रोल नंबर> (जैसे- MBSE10 2131422) लिखकर 5676750 पर भेजना होगा।
MBSE HSLC Result डाउनलोड करने के चरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर, एमबीएसई परीक्षा रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- अब यहां हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा 2022 पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
एमबीएसई, एचएसएलसी परीक्षा में इन्होंने किया टॉप
मिजोरम कक्षा 10वीं परीक्षा में 484 अंकों के साथ सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल, आइजोल के दिनसावमकिमी और सेंट पॉल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, आइजोल के लालरामदीना राल्ते ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। वहीं, सेंट पॉल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, आइजोल के आर लालरेमंघेटी ने 481 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि इसी स्कूल के मोहम्मद आतिफ नजीर ने 480 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
कमेंट
कमेंट X