फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBOSE SSLC Supplementary Result 2025: Meghalaya Board Class 10 Supplementary Result Declared, 80.35% Pass

MBOSE SSLC Supplementary Result 2025: मेघालय बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित, 80.35% विद्यार्थी हुए पास

Mon, 26 May 2025 03:49 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 26 May 2025 03:49 PM IST
सार

MBOSE 10th Supplementary Result 2025:  मेघालय बोर्ड ने कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 80.35% छात्र पास हुए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
MBOSE SSLC Supplementary Result 2025: Meghalaya Board Class 10 Supplementary Result Declared, 80.35% Pass
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

MBOSE SSLC Supplementary Result 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने आज, 26 मई को कक्षा 10 (SSLC) सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जारी कर दिया है। इस साल कुल 5,678 छात्र पास हुए हैं और कुल पास प्रतिशत 80.35% दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

लड़कों और लड़कियों का प्रदर्शन

मेघालय बोर्ड की कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 में लड़कों और लड़कियों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 3,026 लड़कों में से 2,427 छात्र सफल घोषित किए गए, जिनमें से 1,472 छात्रों ने सभी छह विषयों में सफलता हासिल की जबकि 955 छात्रों ने पांच विषयों में पास किया। इसका कुल पास प्रतिशत 80.20% रहा। वहीं, कुल 4,040 छात्राओं में से 3,251 छात्राएं पास हुईं, जिनमें 1,933 ने छह विषयों में और 1,318 ने पांच विषयों में सफलता प्राप्त की। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 80.47% रहा। 

विज्ञापन

मार्कशीट कब मिलेगी?

रिजल्ट जारी होने के 10 दिन बाद संबंधित परीक्षा केंद्रों पर मार्कशीट-सह-सर्टिफिकेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। छात्र अपने-अपने केंद्र से प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसी मार्कशीट में त्रुटि हो, तो छात्रों को एक महीने के भीतर ओरिजिनल मार्कशीट को परीक्षा नियंत्रक (Controller of Examinations) के पास सुधार हेतु जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 कैटेगरी वाइज पास प्रतिशत

एसएसएलसी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के वर्गवार परिणामों में सभी श्रेणियों के छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में 23 लड़कों में से 20 ने सफलता हासिल की, जिससे पास प्रतिशत 86.95% रहा। वहीं, 25 एससी छात्राओं में से 23 पास हुईं, जिनका पास प्रतिशत 92% रहा, जो और भी बेहतर प्रदर्शन दर्शाता है। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग में 2,902 लड़कों में से 2,326 पास हुए, जिससे पास प्रतिशत 80.15% रहा। जबकि 3,911 एसटी छात्राओं में से 3,140 ने परीक्षा उत्तीर्ण की, और पास प्रतिशत 80.28% रहा। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छह लड़कों में से चार पास हुए, उनका पास प्रतिशत 66.66% रहा। वहीं, 11 ओबीसी छात्राओं में से 10 सफल रहीं, जिनका पास प्रतिशत 90.90% रहा। सामान्य वर्ग में 95 लड़कों में से 77 ने सफलता प्राप्त की, जिससे पास प्रतिशत 81.05% रहा, जबकि 93 सामान्य वर्ग की छात्राओं में से 78 पास हुईं, और उनका पास प्रतिशत 83.87% रहा।

कैसे देखें रिजल्ट?

  • आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं।
  • होमपेज में “SSLC Supplementary Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed