फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MBOSE Meghalaya Higher Secondary School Leaving Certificate result declared, CM congratulates candidates

MBOSE Result: मेघालय हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट रिजल्ट घोषित, सीएम ने दी सफल परीक्षार्थियों को बधाई

Mon, 05 May 2025 11:33 AM IST
शिवम गर्ग एन. अर्जुन, शिलांग
एन. अर्जुन, शिलांग Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 05 May 2025 11:33 AM IST
सार

Meghalaya Board 12th Result 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीओएसई ) ने सोमवार (5 मई) को हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएसएलसी) परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी।

विज्ञापन
MBOSE Meghalaya Higher Secondary School Leaving Certificate result declared, CM congratulates candidates
मेघालय बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

MBOSE Result 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने कक्षा 12वीं (HSSLC) का रिजल्ट आज, 5 मई 2025 को घोषित कर दिया है। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के सभी छात्रों के लिए रिजल्ट अब आधिकारिक वेबसाइट mbose.in और megresults.nic.in पर उपलब्ध है। वे सभी छात्र जिन्होंने इस वर्ष परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


मेघालय बोर्ड कक्षा 12वीं में आर्ट्स का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 प्रतिशत रहा। वहीं साइंस में 82.94 प्रतिशत और कॉमर्स में 81.28 प्रतिशत रहा। राज्य के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी। 
विज्ञापन

सीएम ने दी सफल परीक्षार्थियों को बधाई

मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने छात्रों की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी और उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए समग्र परिणामों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा, राज्य बोर्ड (एमबीओएसई ) की (एचएसएसएलसी) परीक्षाओं (साइंस,आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को बधाई। उत्तीर्ण प्रतिशत देखकर संतोष हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा, यह हमारे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। उल्लेखनीय परिणाम देने वाले स्कूलों को मेरी शुभकामनाएं। छात्रों का और उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, आप यूं ही चमकते और प्रगति करते रहें, और यह सफलता आपको आपके लक्ष्यों की ओर प्रेरित करे! इसी तरह आगे बढ़ते रहिए!

रिजल्ट में क्या-क्या होगा शामिल?
छात्रों के स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारियां होंगी:
  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • स्कूल का नाम
  • माता-पिता के नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक, डिवीजन और पास/फेल स्टेटस

पास होने के लिए न्यूनतम योग्यता

छात्रों को प्रत्येक विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने होंगे, तभी उन्हें पास माना जाएगा।

नाखुश छात्र कर सकते हैं पुनर्मूल्यांकन (Rechecking/Revaluation)

अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह कॉपी की पुनः जांच (rechecking) और पुनर्मूल्यांकन (revaluation) के लिए आवेदन कर सकता है।

कैसे चेक करें MBOSE 12वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mbose.in या https://megresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “MBOSE HSSLC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed