खुशखबर : यूनिवर्सिटी, कॉलेज की ऑफलाइन परीक्षाओं में मिलेगा इतना एक्स्ट्रा टाइम, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
Maharashtra Varsity Exams Extra Time: महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने घोषणा की कि छात्रों को लिखित परीक्षा के हर एक घंटे के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। बुधवार को राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनिवर्सिटी और कॉलेज की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों के लिए एक खुशखबर है। ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा महाराष्ट्र में हो रहा है। महाराष्ट्र सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि छात्र- छात्राओं को परीक्षा में प्रति घंटे 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाए। सभी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालय ऐसा सुनिश्चित करें। यह निर्देश सभी राज्य विश्वविद्यालयों और इससे संबद्ध कॉलेजों में ऑफलाइन मोड में अंतिम परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए लागू होगा।
महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने घोषणा की कि छात्रों को लिखित परीक्षा के हर एक घंटे के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। बुधवार को राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया। सामंत ने बुधवार को कहा कि महामारी और ऑनलाइन कक्षाओं के कारण छात्रों ने लिखने का अभ्यास खो दिया है। सामंत ने ट्वीट किया, पिछले कुछ समय से छात्रों की ओर से लगातार इस संबंध में मांग की जा रही थी और कुलपतियों के साथ की बैठक में इस बारे में राहत देने का फैसला किया गया।
इसका मतलब यह होगा कि एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित परीक्षा के लिए, 15 अतिरिक्त मिनट दिए जाएंगे और दो घंटे के पेपर के लिए छात्रों को 30 मिनट और दिए जाएंगे। वहीं, जो पेपर तीन घंटे का होगा उसमें करीब 45 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। जहां मुंबई विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए सभी परीक्षाएं और पारंपरिक पाठ्यक्रमों के लिए द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी, वहीं पुणे और नागपुर के विश्वविद्यालयों में सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।
मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार देर शाम जारी एक सर्कुलर में उल्लेख किया गया कि यही नियम कॉलेज स्तर पर आयोजित परीक्षाओं पर भी लागू होगा। शहर के कॉलेजों में सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रश्न पत्र वर्णनात्मक और बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ होंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य भर में कई छात्र ऑफलाइन परीक्षा का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि पूरा सेमेस्टर ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया था। कई छात्र संगठनों की ओर से ऑनलाइन परीक्षा की मांग की जा रही है।
कमेंट
कमेंट X