महाराष्ट्र एसएससी 2021: आज जारी होगा 10वीं का परिणाम, इन वेबसाइट्स के जरिए देख सकेंगे रिजल्ट
विद्यार्थी result.mh-ssc.ac.in और mahahsscboard.in पर कक्षा दसवीं का परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) द्वारा 16 जुलाई, 2021 को महाराष्ट्र एसएससी 2021 का परिणाम घोषित किया जाएगा। एमएसबीएसएचएसई अपनी आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर दोपहर 1 बजे कक्षा दसवीं का परिणाम जारी करेगा।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे कक्षा दसवीं का परिणाम
एमएसबीएसएचएसई दोपहर 1 बजे दो वेबसाइटों - result.mh-ssc.ac.in और mahahsscboard.in पर परिणाम जारी करेगा। एसएससी परिणाम की जांच करने के लिए, छात्रों को वेबसाइट के होमपेज पर संबंधित कक्षा की लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर, छात्रों को लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर, माता का नाम और ऐसे अन्य विवरण दर्ज करने होंगे। अंत में, छात्रों को 'परिणाम देखें' बटन पर क्लिक करना होगा और अपना परिणाम देखना होगा।
असंतुष्ट विद्यार्थी दे सकेंगे परीक्षा
16 जुलाई को जारी होने वाले परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों के पास कोरोना महामारी की स्थिति समान्य होने पर परीक्षा दे सकते हैं। महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बारे में बोर्ड जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा।
कोरोना महामारी की वजह से रद्द की गई थी परीक्षा
बता दें कि राज्य सरकार ने देश भर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। जिसके बाद परिणाम तैयार करने के लिए बोर्ड ने मूल्यांकन मानदंड जारी किए। मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, कक्षा 10वीं या एसएससी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी छात्रों को पदोन्नत किया जाएगा और कक्षा 9वीं व 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर परिणामों की घोषणा की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X