जानिए कब जारी होंगे महाराष्ट्र बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे जुलाई में जारी कर सकता है। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के जुलाई में घोषित होने की संभावना जताई है। महाराष्ट्र राज्य बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन चेयरपर्सन शकुंतला काले ने शिक्षा विभाग की एक आभासी बैठक में कहा कि बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक और दसवीं कक्षा के परिणाम जुलाई आखिर तक घोषित किए जा सकते हैं। इस बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ भी शामिल हुए थे।
मुख्यमंत्री ने इस बैठक ऑनलाइन कक्षाओं के प्रदर्शन को भी देखा। बता दें कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हाल ही में शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत के लिए ऑनलाइन पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि वे कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के पाठ्यक्रम को सुनिश्चित करे। इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध हैं और सभी उपकरणों से एक्सेस किए जाने के अनुकूल व ऑफलाइन भी मौजूद पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम को सुनिश्चित किया जाए।
इसे भी पढ़ें- जेईई-नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए 'नेशनल टेस्ट अभ्यास' एप का हिंदी संस्करण
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान गूगल मीट ऑनलाइन कक्षाओं का प्रदर्शन भी देखा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी तरह की तकनीकी गड़बड़ी की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो इस मामले को फौरन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को कक्षा 11वीं के प्रवेश प्रक्रिया को उचित तौर पर सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
कमेंट
कमेंट X