{"_id":"5eff02d2258c4e00052f31f3","slug":"maharashtra-muhs-summer-final-year-exams-start-from-this-date-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra MUHS: अंतिम साल की परीक्षा तिथि में आया बदलाव, अब 4 अगस्त को होगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Maharashtra MUHS: अंतिम साल की परीक्षा तिथि में आया बदलाव, अब 4 अगस्त को होगी परीक्षा
Fri, 03 Jul 2020 04:05 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 03 Jul 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra MUHS exam 2020
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (Maharashtra University of Health Sciences- MUHS) ने मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बता दें कि ये परीक्षा 16 जुलाई से शुरू होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय अब राज्य में 4 अगस्त, 2020 से थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा। कुलपति दिलीप म्हैसेकर और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने परीक्षा विभाग को एक नई समय सारणी तैयार करने के लिए निर्देशित किया है। MBBS, BDS, BAMS, BUMS, BHMS, बेसिक B.SC NURSING, PBBSC NURSING, BPTh, BOTh, BASLP और BPO परीक्षा की समय सारणी को आधिकारिक साइट muhs.ac.in पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान परीक्षा नियंत्रक अजीत पाठक ने कहा, एलोपैथी, दंत चिकित्सा, होम्योपैथी, नर्सिंग, यूनानी और आयुर्वेद के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षा 7 अगस्त से शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने अभी भी स्नातकोत्तर एलोपैथी (एमडी / एमएस) परीक्षा की तारीखें जारी नहीं की हैं। बता दें कि महाराष्ट्र मेडिकल कॉलेजों में फाइनल ईयर पीजी की परीक्षा रद्द करने को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा था, जिसके बाद मेडिकल परीक्षा का स्थगन हुआ। पत्र में उन्होंने पीएम से अनुरोध किया था कि महाराष्ट्र मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, MUHS, नासिक द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को निर्देश दें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X