फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra board exams 2020 cancelled due to extended coronavirus lockdown

महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ने से स्थगित हुई दसवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं

Mon, 13 Apr 2020 12:39 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 13 Apr 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra board exams 2020 cancelled due to extended coronavirus lockdown
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र में लॉकडाउन बढ़ने से दसवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दी है। उनका कहना है कि लॉकडाउन बढ़ने की वजह से दसवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। कक्षा दसवीं के भूगोल और कार्य अनुभव परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

 
ऐसे में राज्य में 10वीं बोर्ड की शेष परीक्षा और कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के दूसरे सत्र की परीक्षाओं को टाल दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होने वाला था, लेकिन राज्य में एतिहातन इसे 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है, जिस वजह से सूबे के शिक्षा विभाग ने इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कई राज्य सरकारों ने अपने यहां लॉकडाउन अवधि को बढ़ा दिया है। लॉकडाउन की वजह से देश में कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है जबकि कई परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीख भी बढ़ाई गई है। जेईई मेन से लेकर एडवांस तक की परीक्षाएं लॉकडाउन की वजह से स्थगित हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed