फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Maharashtra board class 10th results will be released today, complete information here

Maharashtra SSC Result 2020: आज जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Wed, 29 Jul 2020 08:58 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 29 Jul 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra board class 10th results will be released today, complete information here
Maharashtra Board Result 2020

Maharashtra SSC Result 2020 : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर एजुकेशन (MSBSHE) आज 29 जुलाई, 2020 को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। 10वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा दोपहर 1 बजे की जाएगी। इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा की परीक्षा में लगभग 17 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। वे छात्र जिन्होंने इस वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है, वे अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे।

विज्ञापन


इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 1 अप्रैल के बीच करने वाला था। परंतु कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण परीक्षा को बीच में रोकना पड़ा। इस कारण 23 मार्च को होने वाली भूगोल की परीक्षा को 14 अप्रैल के बाद की तारीख तक स्थगित किया गया था। जिसको बोर्ड ने बाद में रद्द कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ें : UK Board 10th, 12th Result 2020 Live Updates: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड रिजल्ट को लेकर किया ट्वीट, कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे। जो छात्र 10वीं की परीक्षा में सफल होंगे वे अपनी मर्कशीट को अपने स्कूल से ले सकेंगे। बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणामों को मई- जून तक घोषित कर देता था, लेकिन इस बार कोरोना महामारी की वजह से उत्तर पुस्तिकाओ का मूल्यांकन समय पर पूरा नहीं हो सका। इसलिए भी बोर्ड को परिणाम जारी करने में देरी हुई।

ऐसे देखें महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम :

चरण - 1:
सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
चरण - 2: होमपेज पर दिए हुए 10वीं रिजल्ट 2020 पर क्लिक करें।
चरण - 3: फिर छात्र मांगी गई जानकारी जैसे  रोल नंबर, मां का नाम और अन्य विवरण दर्ज करके लॉग इन करें।
चरण - 4: उसके बाद छात्र व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
चरण - 4: अब आपका परिणाम आपके सामने होगा। इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढे़ें : UK Board Result 2020: कल खत्म होगा 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार, 2019 में ऐसा रहा था परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed