MAH MBA CET 2023: महाराष्ट्र एमबीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट स्थगित, जानें संशोधित परीक्षा तिथियां
MAH MBA CET 2023 Exam Postponed: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MBA CET) 2023 परीक्षा स्थगित कर दी है। पहले यह परीक्षा 18 मार्च और 19 मार्च को होनी थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।
विस्तार
MAH MBA CET 2023 Exam Postponed: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MBA CET) 2023 परीक्षा स्थगित कर दी है। पहले यह परीक्षा 18 मार्च और 19 मार्च को होनी थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 25 मार्च और 26 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएंगी।
महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने एक बयान में कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए, महा-एमबीए / एमएमएस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 की प्रवेश परीक्षा 18 और 19 मार्च, 2023 के बजाय अब 25 और 26 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी, जो कि स्टेट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड के माध्यम से एमबीए / एमएमएस पेशेवर स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होगी।
उल्लेखनीय है कि मास्टर ऑफ मैनेजमेंट कोर्स के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MAH CET) के पेपर को भी पुनर्निर्धारित किया गया है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से इस संबंध में भी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
कमेंट
कमेंट X