मध्य प्रदेश: सरकार ने नर्स भर्ती सहित तीन परीक्षाएं की रद्द, प्रश्न पत्र हुआ था लीक
मध्य प्रदेश सरकार ने एसएडीओ, आरएईओ और नर्सों की भर्ती के लिए परीक्षा रद्द कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने 3 परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। एसएडीओ, आरएईओ और नर्सों की भर्ती के लिए परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस बात की जानकारी प्रदेश के ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र लीक हो गए थे, जिसके बाद परिणाम घोषित नहीं किया गया था। मामले की जांच की गई और परीक्षा रद्द कर दी गई।
A decision has been taken to cancel 3 exams. Exams for SADO, RAEO & recruitment of nurses have been cancelled. Question papers were leaked, after which results weren't announced. The matter was investigated & exams were cancelled: Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra pic.twitter.com/JUsNJ3JOQM
— ANI (@ANI) August 27, 2021विज्ञापन
एमपी के ग्रह मंत्री ने बताया कि कुछ छात्रों ने परीक्षा के बाद शिकायत की थी। एमपी एसईडीसी द्वारा जांच के बाद, यह एक लॉग में पाया गया कि 11 फरवरी को एक परीक्षा के लिए 10 फरवरी को एक प्रश्न पत्र लीक हो गया था। ऑनलाइन सिस्टम हैक किया गया था और दूसरे कंप्यूटर के माध्यम से डाउनलोड किया गया था। बता दें कि रद्द हुई परीक्षाएं फिर आयोजित की जाएगी।
Some students had complained after exams. After probe by MP SEDC, it was found in a log that a question paper was leaked on Feb 10 for an exam on Feb 11. The online system was hacked and downloaded through another computer. The cancelled exams will be held again: MP Home Minister
— ANI (@ANI) August 27, 2021
कमेंट
कमेंट X