फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Madhya Pradesh Board Result 2021 mp board 10th result 2021 This year 3 lakh students get first division

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2021: इस साल 100 फीसदी रहा 10वीं का रिजल्ट, 3 लाख से ज्यादा छात्र फर्स्ट डिविजन

Wed, 14 Jul 2021 08:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 14 Jul 2021 08:51 PM IST
सार

  • मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है।
  • स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Board Result 2021 mp board 10th result 2021 This year 3 lakh students get first division
दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

विस्तार

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की। दसवीं कक्षा के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र बोर्ड की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in व mpbse.mponline.gov.in के जरिए दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस साल दसवीं कक्षा में 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। वहीं, 1,59,871 छात्रों को थर्ड डिवीजन  मिली है।  3,97,626 छात्रों ने दसवीं कक्षा में सेकेंड डिविजन हासिल की है। प्रथम श्रेणी से पास होने वाले छात्रों में लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में ज्यादा है। इस साल प्रथम श्रेणी से 189542 छात्राएं सफल हुई हैं, जबकि छात्रों की संख्या 167040 है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-MP Board 10th Result 2021: बोर्ड ने जारी किया दसवीं कक्षा का रिजल्ट, 5 चरणों में ऐसे देखें परिणाम


फर्स्ट डिविजन- 3,56,582
सेकेंड डिविजन- 3,97,626 
थर्ड डिविजन-1,59,871

इस साल 494142 छात्रों और 431071 छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 486984 छात्र और 427095 छात्राओं का रिजल्ट जारी किया गया है। बता दें कि इस साल दसवीं कक्षा के लिए 9,14,079 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था जिनमें से 9,25,213 विद्यार्थी पास हुए हैं।  

बोर्ड की तरफ से कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। 

इसे भी पढ़ें-HPBOSE 12th Result 2021: 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 92.77 फीसदी रहा परिणाम, पुष्पेंद्र ने हासिल


ऐसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed