{"_id":"60eecd838ebc3ed6662eb1b0","slug":"madhya-pradesh-board-result-2021-mp-board-10th-result-2021-this-year-3-lakh-students-get-first-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2021: इस साल 100 फीसदी रहा 10वीं का रिजल्ट, 3 लाख से ज्यादा छात्र फर्स्ट डिविजन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2021: इस साल 100 फीसदी रहा 10वीं का रिजल्ट, 3 लाख से ज्यादा छात्र फर्स्ट डिविजन
Wed, 14 Jul 2021 08:51 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 14 Jul 2021 08:51 PM IST
सार
- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है।
- स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की।
विज्ञापन
दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा की। दसवीं कक्षा के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र बोर्ड की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in व mpbse.mponline.gov.in के जरिए दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
इस साल दसवीं कक्षा में 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। वहीं, 1,59,871 छात्रों को थर्ड डिवीजन मिली है। 3,97,626 छात्रों ने दसवीं कक्षा में सेकेंड डिविजन हासिल की है। प्रथम श्रेणी से पास होने वाले छात्रों में लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में ज्यादा है। इस साल प्रथम श्रेणी से 189542 छात्राएं सफल हुई हैं, जबकि छात्रों की संख्या 167040 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-MP Board 10th Result 2021: बोर्ड ने जारी किया दसवीं कक्षा का रिजल्ट, 5 चरणों में ऐसे देखें परिणाम
फर्स्ट डिविजन- 3,56,582
सेकेंड डिविजन- 3,97,626
थर्ड डिविजन-1,59,871
इस साल 494142 छात्रों और 431071 छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 486984 छात्र और 427095 छात्राओं का रिजल्ट जारी किया गया है। बता दें कि इस साल दसवीं कक्षा के लिए 9,14,079 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था जिनमें से 9,25,213 विद्यार्थी पास हुए हैं।
बोर्ड की तरफ से कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ें-HPBOSE 12th Result 2021: 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 92.77 फीसदी रहा परिणाम, पुष्पेंद्र ने हासिल
ऐसे देखें दसवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X