कोरोना की दहशत: मध्यप्रदेश बोर्ड ने की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड ने 20 मार्च से लेकर 31 मार्च तक होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने 21 मार्च से होने वाले उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को भी आगामी 31 मार्च तक टाल दिया है।
बोर्ड का कहना है कि परीक्षाओं की अगली तिथियों और कॉपियों के मूल्यांकन की तिथियों की तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी। गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस खतरनाक वायरस से बचाव के लिए देशभर के कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। यूपी में आगामी 2 अप्रैल तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें-कोरोना का कहर: हरियाणा में 31 मार्च तक स्कूल बंद, 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित
हरियाणा और पंजाब में भी परीक्षाओं को स्थगित करने के साथ ही स्कूलों को भी बंद कर दिया है। सीबीएसई भी दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित कर चुकी है। इसके साथ ही यूजीसी भी उच्च शिक्षा संस्थानों को 31 मार्च तक सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्देश दे चुकी है। बता दें कि मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं दो मार्च से शुरू हुई थी।
कमेंट
कमेंट X