फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   All schools closed in Haryana, Board exams for class 10, 12 postponed till March 31

कोरोना का कहर: हरियाणा में 31 मार्च तक स्कूल बंद, 10वीं-12वीं की परीक्षाएं स्थगित

Thu, 19 Mar 2020 04:38 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 19 Mar 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
All schools closed in Haryana, Board exams for class 10, 12 postponed till March 31
स्कूली विद्यार्थी - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस से बचाव के लिए हरियाणा में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को भी 31 मार्च तक टाल दिया गया है। सूबे के शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने आधिकारिक नोटिफिकेश के जरिए राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी आगामी आदेश तक घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग का कहना है कि अगर इस दौरान किसी शिक्षक का स्कूल से संबंधित कोई कार्य है तो उसे घर से ही किया जाए। अगर किसी शिक्षक को कॉपियों का मूल्यांकन करना है तो वो भी घर से ही किया जाए। अगर नॉन-टिचिंग स्टाफ का भी इस दौरान कोई कार्य पड़ता है तो उसे भी घर से ही किया जाए। शिक्षा विभाग ने 19 मार्च से लेकर 31 मार्च तक दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना : यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को 31 मार्च तक परीक्षाएं स्थगित करने का सर्कुलर जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अभी बोर्ड की परीक्षाओं के आगामी तारीख को लेकर शिक्षा विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन में कोई जानकारी नहीं दी गई है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कई राज्यों ने स्कूलों को बंद करने के साथ ही परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश जारी किया है। गया है। हरियाणा शिक्षा विभाग जल्द ही दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर आगामी तारीख की घोषणा करेगा। आपको बता दें कि यूपी और उत्तराखंड में भी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यूपी में 2 अप्रैल तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है और दसवीं एवं 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। वहीं, यूजीसी भी सभी उच्च शिक्षा संस्थानों को 31 मार्च तक परीक्षाएं स्थगित करने का सर्कुलर जारी कर चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed