Lucknow University Admission 2021: यूजी पाठ्यक्रम में 9 मार्च से शुरू हो सकती है दाखिले की प्रक्रिया
Lucknow University Admission 2021: लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला 9 मार्च से शुरू हो सकता है। विद्यार्थी दाखिले संबंधी किसी भी तरह की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर विजिट करें। विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑनलाइन मोड में होगा। यह पहली बार हुआ है जब यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया का ध्यान रखने के लिए डीन प्रवेश नियुक्त किया गया है। रसायन विज्ञान विभाग से प्रोफेसर वीके शर्मा को डीन एडमिशन नियुक्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक: 22 फरवरी से खुलेंगे छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी में प्रवेश संबंधित पहली बैठक 16 फरवरी को होनी है। डीन एडमिशन टीम के अन्य सदस्यों के साथ बैठक में भाग लेंगे। प्रोफेसर शर्मा के साथ ही अन्य नियुक्त सदस्य सामाजिक कार्य विभाग से प्रोफेसर अनूद कुमार भाटिया, प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग से प्रो अनिता गौरव और सहायक प्रोफेसर संजय मेधावी प्रवेश संबंधित बैठक में भाग लेंगे।
इसे भी पढ़ें-Bihar Board 10th Exams 2021: 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थी कल से देंगे दसवीं कक्षा की परीक्षाएं
बताया जा रहा है कि बैठक के एजेंडे के अनुसार प्रवेश संबंधित समिति पहले पाठ्यक्रम की संख्या और प्रत्येक विभाग में दी जाने वाली सीटों पर डाटा एकत्रित करेगी। इसमें पिछले शैक्षणिक सत्र के पीएचडी प्रवेश को पूरा करने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। सभी विभागों को प्राथमिकता पर सीट की स्थिति प्रदान करने के लिए कहा जाएगा। समिति 2021-22 शैक्षणिक सत्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पर एक विस्तृत योजना बनाएगी।
कमेंट
कमेंट X