Bihar Board 10th Exam 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) दसवीं कक्षा की परीक्षाएं कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी यानी कल से होगा। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं सात दिन चलेंगी और 24 फरवरी को समाप्त होंगी। इस साल दसवीं कक्षा के लिए 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
Bihar Board 10th Exams 2021: 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थी कल से देंगे दसवीं कक्षा की परीक्षाएं
दसवीं कक्षा के लिए कुल 16.8 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। परीक्षा केंद्रों के भीतर छात्रों का मास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षा देने से पहले छात्रों को अपने हाथों को सैनिटाइज करना होगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि परीक्षा के दौरान छात्रों के चेहरे से उत्तरपुस्तिका का मिलान किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: ऑफलाइन होंगी नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं
उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र में सौ प्रतिशत अतिरिक्त विकल्प दिए जाएंगे। पहली बार वस्तुनिष्ठ और विषयानिष्ठ में सौ प्रतिशत अतिरिक्त प्रश्नों का विकल्प दिया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को उत्तर देने में सुविधा हो सके। सौ अंकों के विषय में छात्रों को 50 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करने होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। दो और पांच अंकों के विषयानिष्ठ प्रश्नों में विद्यार्थी को चार और दस प्रश्न मिलेंगे।हर प्रश्न का एक अतिरिक्त प्रश्न रहेगा।
दसवीं कक्षा की परीक्षाएं दो पाली में होगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। सुबह 9.20 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:35 बजे गेट बंद हो जाएंगे।
17 फरवरी - विज्ञान
18 फरवरी - गणित
19 फरवरी - सामाजिक विज्ञान
20 फरवरी - अंग्रेजी
22 फरवरी - मातृभाषा
23 फरवरी - दूसरी भाषा
24 फरवरी - वैकल्पिक विषय
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के वक्त विद्यार्थियों की दो बार जांच होगी। परीक्षा में प्रश्न पत्र के दस सेट रहेंगे और हर परीक्षार्थी को एक-एक सेट दिया जायेगा। विद्यार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर सिर्फ प्रवेश पत्र, कलम और पेंसिंल लेकर जा सकेंगे। हर परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी से निगरानी होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान अधिकतम 20 मिनट प्रति घंटा का अतिरिक्त वक्त दिया जायेगा।
कमेंट
कमेंट X